{"_id":"625b0f9909fc0d79e277e9dd","slug":"b-sc-nursing-studies-will-start-from-tomorrow-kannauj-news-knp691598533","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से शुरू हो जाएगी बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से शुरू हो जाएगी बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा। राजकीय पैरामेडिकल कॉलेज के बीएससी नर्सिंग के 31 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई सोमवार से शुरू हो जायेगी। सभी की पढ़ाई मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक भवन में होगी। बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राआें की क्लास एमबीबीएस शिक्षक लेंगे।
राजकीय पैरामेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई के लिए 40 सीटों की मान्यता मिल चुकी है। इसकी पहली काउंसलिंग 11 व 12 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज में हुई थी। 40 सीटों में से 31 सीटों पर छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है।
नौ सीटें अभी रिक्त हैं। मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक भवन में बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई कराई जाएगी। इनकी एमबीबीएस चिकित्सक शिक्षक ही क्लास लेंगे। प्राचार्य डॉ. डीएस मार्तोलिया ने बताया कि सोमवार से पैरामेडिकल के बीएससी नर्सिंग के सभी छात्रों की पढ़ाई मेडिकल कॉलेज में शुरू कराई जायेगी।
विज्ञापन
पैरामेडिकल कॉलेज में लैब, फर्नीचर व अन्य उपकरण नहीं हैं। इसके अलावा पैरामेडिकल कॉलेज में सृजित पदों पर अभी नियुक्त नहीं हो पाई है। इस कारण अभी वहां पढ़ाई नहीं हो सकती। इस वजह से पैरामेडिकल कॉलेज का काम पूरा होने तक सभी छात्रों को मेडिकल कॉलेज में पढ़ाया जाएगा।
इन विषयों की होगी पढ़ाई
एनाटमी, माइक्रो बायोलॉजी, न्यूट्रीशियन, बायो केमिस्ट्री, फिजियोलॉजी अंग्रेजी भाषा, साइकोलॉजी, फंडामेंटल ऑफ नर्सिंग विषयों की पढ़ाई होगी।