फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   B.Sc Nursing studies will start from tomorrow

कल से शुरू हो जाएगी बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई

Sun, 17 Apr 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
B.Sc Nursing studies will start from tomorrow
तिर्वा। राजकीय पैरामेडिकल कॉलेज के बीएससी नर्सिंग के 31 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई सोमवार से शुरू हो जायेगी। सभी की पढ़ाई मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक भवन में होगी। बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राआें की क्लास एमबीबीएस शिक्षक लेंगे।
विज्ञापन

राजकीय पैरामेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई के लिए 40 सीटों की मान्यता मिल चुकी है। इसकी पहली काउंसलिंग 11 व 12 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज में हुई थी। 40 सीटों में से 31 सीटों पर छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है।
विज्ञापन

नौ सीटें अभी रिक्त हैं। मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक भवन में बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई कराई जाएगी। इनकी एमबीबीएस चिकित्सक शिक्षक ही क्लास लेंगे। प्राचार्य डॉ. डीएस मार्तोलिया ने बताया कि सोमवार से पैरामेडिकल के बीएससी नर्सिंग के सभी छात्रों की पढ़ाई मेडिकल कॉलेज में शुरू कराई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैरामेडिकल कॉलेज में लैब, फर्नीचर व अन्य उपकरण नहीं हैं। इसके अलावा पैरामेडिकल कॉलेज में सृजित पदों पर अभी नियुक्त नहीं हो पाई है। इस कारण अभी वहां पढ़ाई नहीं हो सकती। इस वजह से पैरामेडिकल कॉलेज का काम पूरा होने तक सभी छात्रों को मेडिकल कॉलेज में पढ़ाया जाएगा।
इन विषयों की होगी पढ़ाई
एनाटमी, माइक्रो बायोलॉजी, न्यूट्रीशियन, बायो केमिस्ट्री, फिजियोलॉजी अंग्रेजी भाषा, साइकोलॉजी, फंडामेंटल ऑफ नर्सिंग विषयों की पढ़ाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed