फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ayushman yojna will save corona worriers in kannauj

अब आयुष्मान योजना से भी होगा कोरोना मरीजों का इलाज, निजी अस्पताल में कराया जा सकेगा इलाज

Thu, 04 Jun 2020 09:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
ayushman yojna will save corona worriers in kannauj
कन्नौज में कोरोना संक्रमित आयुष्मान योजना के तहत भी इलाज करा सकेंगे। सरकार ने इलाज की दरें तय कर दी हैं। सबसे पहले मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल, सौ शय्या छिबरामऊ और आठ सीएचसी में इलाज शुरू होगा। मानक और व्यवस्थाओं के आधार पर योजना में शामिल निजी हास्पिटलों में भी इलाज कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की मुख्य कार्यपालक अधिकारी संगीता सिंह ने प्रदेश के सभी सीएमओ को आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक कोरोना संक्रमित आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के इलाज पर आने वाले खर्च की प्रतिपूर्ति होगी।
विज्ञापन

आयुष्मान कार्डधारक संक्रमण की चपेट में आते हैं तो तय दर के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। यह योजना प्रवासी कामगारों पर भी लागू होगी। आयुष्मान योजना का कार्ड होना जरूरी है। सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि पहले चरण में आयुष्मान के तहत मेडिकल कालेज तिर्वा, जिला अस्पताल, सौ शय्या छिबरामऊ में कोरोना संक्रमितों का इलाज होगा। दूसरे चरण में जिले की आठ सीएचसी और तीसरे चरण में आयुष्मान योजना में शामिल 11 निजी हास्पिटलों में चिकित्सीय संसाधन, स्टाफ, चिकित्सक की बेहतर व्यवस्था के बाद इलाज की अनुमति दी जाएगी।

इनसेट...
इलाज की निर्धारित दरें
-संदिग्ध की कोरोना टेस्टिंग के लिए 2500 सौ रुपये।
- सामान्य वार्ड (आइसोलेशन) में भर्ती संक्रमित पर प्रति शय्या प्रतिदिन 1800 रुपये।
-हाईडिपेंसी यूनिट में भर्ती संक्रमित पर प्रतिदिन 2700 रुपये।
-आईसीयू में भर्ती संक्रमित मरीज पर प्रतिदिन 3600 रुपये।
-वेंटिलेटर पर भर्ती संक्रमित मरीज पर रोजाना 4500 रुपये।
इनसेट...
जिले में आयुष्मान योजना के आंकड़े
नोडल अधिकारी डॉ. जेपी सलोनिया ने बताया कि जिले में एक लाख 11 हजार 480 परिवार आयुष्मान योजना में शामिल हैं। इनमें से एक लाख पांच हजार लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। जिले के सरकारी अस्पतालों के साथ 11 निजी हास्पिटल योजना में शामिल हैं।
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed