फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ayushman not available to more than 2.25 lakh beneficiaries

Kannauj News: 2.25 लाख से अधिक लाभार्थीयों के नहीं बने आयुष्मान

Mon, 26 Feb 2024 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 26 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ayushman not available to more than 2.25 lakh beneficiaries
कन्नौज। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत में सिस्टम की लापरवाही के चलते लाभार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिले में योजना के तहत छह लाख 43 हजार 298 लाभार्थियों को शामिल किया गया है, लेकिन अभी भी 2.25 लाख से अधिक लाभार्थी योजना से वंचित हैं।
विज्ञापन


एक अप्रैल 2018 से शुरू हुई प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को करीब छह साल हो गए हैं। जिले के आठ ब्लॉकों के 752 गांवों के एक लाख 44 हजार 891 परिवार के छह लाख 43 हजार 298 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अभी तक चार लाख 16 हजार 597 लाभार्थियों के कार्ड बनाए जा चुके हैं और अभी भी 2.25 लाख से अधिक लाभार्थी आयुष्मान गोल्डन कार्ड नहीं बन पाए हैं। यह स्थिति तब है जबकि अस्पतालों में बने निर्धारित केंद्रों के अलावा कोटेदारों, ग्राम पंचायतों व अन्य कई विभागों के कर्मियों को सूची में शामिल पात्र लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाए जाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

...................

जल्द ही बनाए जाएंगे लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड

जिले में आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने के लिए सरकारी अस्पतालों में केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा अन्य विभाग के कर्मियों को भी सूची उपलब्ध कराकर गोल्डन कार्ड बनाने के लिए लगाया गया है, जल्द ही सभी लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बना दिए जाएंगे। - डाॅ. विनोद कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed