फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ayushi topped in high school, Divyanshi topped in intermediate

Kannauj News: हाईस्कूल में आयुषी, इंटर में दिव्यांशी ने किया टॉप

Tue, 07 May 2024 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 07 May 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ayushi topped in high school, Divyanshi topped in intermediate
छिबरामऊ। आईसीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में आयुषी गुप्ता ने 97.40 प्रतिशत अंक और आईएससी की इंटर परीक्षा में दिव्यांशी सिंह व साहिल कुमार ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। विद्यालय के बच्चों ने टॉपर छात्रों के साथ जश्न मनाया। विद्यालय प्रशासन ने उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन


सोमवार को काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन 2024 परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी के छात्र छात्राएं खुशी से झूम उठे। आईसीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में दीपेंद्र सिंह व करुणेश प्रकाश ने 96.40 प्रतिशत, देव मिश्रा ने 96.20 प्रतिशत, मयूरकांत मिश्रा ने 95.50 प्रतिशत, आव्या त्रिपाठी ने 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

वहीं, आईएससी इंटर की परीक्षा में दिव्या ने 94 प्रतिशत, प्रतीक्षा यादव ने 93.25 प्रतिशत, शुभांगी शर्मा ने 92.75 प्रतिशत, अंबर पाल ने 91.50 प्रतिशत, खुशी दुबे ने 91.25 प्रतिशत, हार्दिक गुप्ता ने 91 प्रतिशत, महक खण्डेलवाल ने 90.75 प्रतिशत व कुशाग्र गुप्ता ने 90.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप प्रधान ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएससी कक्षा 12 में कुल 126 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें दस छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 55 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। आईसीएसई कक्षा 10 में 161 परीक्षार्थियों में से 21 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 64 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रशासिका सुधा प्रधान, सीईओ विश्वास प्रधान और मधु प्रधान ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed