{"_id":"63f3be2effa5d1550402b88d","slug":"attempted-murder-of-woman-for-dowry-kannauj-news-c-12-knp1024-89030-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: दहेज के लिए महिला की हत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: दहेज के लिए महिला की हत्या का प्रयास
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला को जहर देकर मारने का प्रयास किया। इसके बाद घर से भी निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
सदर कोतवाली के गांव परतीतपुर्वा निवासी नीतू ने रविवार को हरदोई के हरपालपुर थाना के औरेनी गांव निवासी पति सतीश, ससुर गेंदनलाल, सास रेशमा, ननद कान्ता, अर्चना, अनारकली, बहनोई बाबा और दो अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि नौ मई 2017 को उसकी सतीश से शादी हुई थी। शादी के बाद दहेज में सतीश और परिवार के लोग पैसों की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पिछले दिनों छह फरवरी को आरोपियों ने मारपीट करने के साथ गला दबाकर हत्या का प्रयास किया।
किसी तरह वह बच गई। इसके बाद तलाक देने की धमकी देते हुए उसे घर से निकाल दिया। नीतू ने बताया कि 13 फरवरी को पति सतीश अपने अन्य साथियों के साथ घर आया और जहर देकर जान से मारने की दोबारा कोशिश की। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।