फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Attachment notices issued to two KCC defaulters.

Kannauj News: केसीसी के दो बकायेदारों को कुर्की का नोटिस

Fri, 07 Aug 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Attachment notices issued to two KCC defaulters.
तिर्वा। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की खैरनगर शाखा ने केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) ऋण की बकाया वसूली को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। शाखा क्षेत्र में 200 से अधिक खाताधारकों पर 2.5 करोड़ रुपये बकाया होने के चलते बैंक ने वसूली अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन


बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक नकुल अवस्थी के नेतृत्व में शाखा प्रबंधक अश्वनी दास व राजस्व की टीम ने फुरकानपुरवा और उमरन गांव में कार्रवाई की। टीम ने फुरकानपुरवा निवासी राजेंद्र सिंह पर पांच लाख रुपये तथा उमरन गांव निवासी उदय नारायण पर तीन लाख रुपये की बकाया राशि को लेकर कुर्की की प्रक्रिया शुरू की। टीम ने दोनों बकायेदारों को नोटिस देते हुए 15 दिनों के भीतर बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नोटिस में निर्धारित अवधि में भुगतान न करने की स्थिति में राजस्व विभाग के माध्यम से चल एवं अचल संपत्तियों की कुर्की की जाएगी। वरिष्ठ प्रबंधक नकुल अवस्थी ने बताया कि बैंक की ओर से लगातार बकायेदारों को समय-समय पर नोटिस देकर भुगतान के लिए प्रेरित किया गया, लेकिन अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण अब सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अन्य बकायेदारों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed