{"_id":"64bec32c64807ff32f0a5974","slug":"attachment-notice-pasted-at-gang-leaders-house-kannauj-news-c-214-1-knj1003-949-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गैंगलीडर के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गैंगलीडर के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा
Tue, 25 Jul 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। इलाके में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी के खिलाफ पिछले अप्रैल में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। इस मुकदमे की जांच सौरिख थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है। कई महीनों से फरार चल रहे आरोपी के गांव में मुनादी कराकर उसके घर पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की का नोटिस चस्पा कराया गया है।
वाहन चोरी के मामले में छिबरामऊ कोतवाली में नामजद आरोपी विकास उर्फ गौरव चौहान निवासी हरिपुर थाना किशनी जनपद मैनपुरी व आकाश कश्यप निवासी महमूदपुर थाना विशुनगढ़ के खिलाफ अप्रैल 2022 में तत्कालीन कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। इस मुकदमे की जांच सौरिख थाना पुलिस को सौंपी गई थी। कई महीनों से फरार चल रहे आरोपी विकास के खिलाफ न्यायालय ने 21 मार्च को धारा 82 की कार्रवाई के निर्देश दिए थे। चार माह बाद पुलिस ने न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करते हुए विकास के गांव हरिपुर में मुनादी कराकर घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि इसके बाद भी आरोपी के न्यायालय में हाजिर न होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।