{"_id":"5cf2c0b7bdec2207543483e0","slug":"atm-card-changed-one-lakh-withdrawals-from-fsi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदला, पूर्ति निरीक्षक के खाते से एक लाख निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदला, पूर्ति निरीक्षक के खाते से एक लाख निकाले
Sat, 01 Jun 2019 11:45 PM IST
प्रतीक दुबे
kannauj
kannauj
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
atm frauds
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में तैनात पूर्ति निरीक्षक की पत्नी को गुमराह कर जालसाजों ने एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद खाते से एक लाख पांच हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
औरैया जनपद के बिधूना कस्बा निवासी राम बागीश बठिंडा पंजाब में पूर्ति निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। कुछ दिनों से उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी अपने मायके क्षेत्र के गांव तेरारब्बू में रह रही हैं। शनिवार शाम विजय लक्ष्मी भतीजी रीनी शर्मा के साथ तिर्वा रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से पति के खाते से रुपये निकालने गई थीं। यहां मौजूद पांच युवकों ने गुमराह कर एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद एटीएम में रुपये न होने की बात कहकर दूसरे एटीएम से रुपये निकालने के लिए कहा। थोड़ी देर बाद खाते से पांच हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। एक लाख रुपये और निकाल लिए गए। विजय लक्ष्मी ने कोतवाली में जालसाज युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।