{"_id":"588100c34f1c1b701befe3c5","slug":"atm-booth-will-be-installed-on-the-cylinder-and-sticker","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर और एटीएम बूथ पर लगाए जाएंगे स्टीकर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर और एटीएम बूथ पर लगाए जाएंगे स्टीकर
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 19 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2017
- फोटो : SELF
सही जनप्रतिनिधि चुनने के लिए जरूरी है कि वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोतरी हो। कई बार वोटिंग का कम प्रतिशत होने के चलते आपराधिक छवि वाले लोग विधानसभा पहुंचने में कामयाब हो जाते हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इस दिशा में जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक नया फार्मूला निकाला है। कन्नौज, गुरसहायगंज, तिर्वा, सिकंदरपुर, छिबरामऊ, सौरिख, तालग्राम, प्रेमपुर, खड़िनी आदि एटीएम बूथ में मतदाता जागरूकता के पोस्टर लगाए जाएंगे। साथ ही सिलेंडर में भी स्टीकर लगाए जाएंगे।
जिला पंचायत, ग्राम प्रधान व निकाय के चुनावों में वोटिंग प्रतिशत 80 से 90 फीसदी तक पहुंच जाता है। वहीं लोकसभा व विधानसभा के निर्वाचन यह प्रतिशत घटकर 50 से 65 फीसदी के आसपास रह जाता है। निर्वाचन आयोग का इस बात पर पूरा जोर है कि वोटिंग प्रतिशत में वृद्धि की जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. अशोक चंद्र ने बताया कि वोटिंग प्रतिशत बढ़ाए जाने के लिए माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की रैली के अलावा अन्य कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी व एलडीएम को निर्देश जारी किए हैं कि वह मतदाता जागरूकता के स्टीकर छपवाकर सिलेंडर व एटीएम में चस्पा करा दें। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि स्टीकर छपने के लिए भेज दिए गए हैं। गैस एजेंसी मालिकों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा।