फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Assembly elections, the Congress will contest alone

विस चुनाव कांग्रेस लड़ेगी अकेले

Sat, 09 Jan 2016 12:53 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 09 Jan 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Assembly elections, the Congress will contest alone

जिले में कांग्रेस को मजबूत करने को पार्टी की

विज्ञापन
अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने पर्यटक आवास  गृह में कांग्रेसियों से वार्ता की। इस दौरान पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया गया।

प्रदेश अनुशासन समिति कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी शुक्रवार को दोपहर में पर्यटक आवास गृह पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने कांग्रेसियों से संगठन के संबंध में चर्चा की। कहा कि केंद्र की सरकार देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है।

पठानकोट में हुआ हमला इसी का नतीजा है। प्रधानमंत्री देश व विपक्ष को बिना विश्वास में लिए अचानक पाक गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार में गुंडाराज कायम है। सरकारी धन की लूटखसोट मची है। प्रदेश में सत्ता पक्ष के इशारे पर पंचायत चुनाव में जमकर धांधली हुई है।

कहा कि प्रशासन सरकार के एजेंट के रूप में काम कर रहा है। किसान, मजदूर व गरीबों को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। युवा परेशान हैं और महिलाओं की सुरक्षा नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने दम पर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। कोई गठबंधन नहीं होगा।

इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश चंद्र वर्मा, सीपी भारती, रमाकांत वर्मा, प्रदेश सचिव ऊषा दुबे, जीवन शुक्ला, डा. हासिम सिद्दीकी, बनवारीलाल गुप्ता, जिला प्रवक्ता शमशाद कां, विजयलक्ष्मी दुबे, विश्वनाथ गिहार, अनुज मिश्र कक्का, तारिक बशीर, अरविंद दुबे, रामभरोसे कमल, इमरान अली, अविनाश दुबे, कुलदीप कटियार, बीनू त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed