{"_id":"622b744f570561574269e9b3","slug":"asim-arun-refuses-to-take-government-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: असीम अरुण ने सरकारी सुरक्षा लेने से किया इनकार, कन्नौज को बताया अपना घर और कहीं ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: असीम अरुण ने सरकारी सुरक्षा लेने से किया इनकार, कन्नौज को बताया अपना घर और कहीं ये बातें
Fri, 11 Mar 2022 09:40 PM IST
आकाश दुबे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 11 Mar 2022 09:40 PM IST
सार
सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीतने के बाद असीम अरुण ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा को पत्र लिखकर सुरक्षा में लगाए गए पुलिसकर्मियों को वापस लौटाए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यदि कभी भविष्य में मुझे जरूरत पड़ेगी तो मैं खुद सुरक्षा मांग लूंगा। अभी मुझे अपने शहर में सुरक्षा के लिए पुलिस की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
कन्नौज सदर विधानसभा के विजेता प्रत्याशी असीम अरुण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज के सदर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित भाजपा प्रत्याशी व पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण ने सुरक्षा में तैनात किए गए सरकारी गनर लेने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि कन्नौज के लोग मेरे पारिवारिक सदस्य जैसे हैं यहां उन्हें किसी से कोई खतरा नहीं है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
शहर के बाईपास के निकट ही स्थित मंडी परिषद ने गुरुवार को मतगणना पूरी होने के बाद सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत के बाद असीम अरुण ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा को पत्र लिखकर उनकी सुरक्षा में लगाए गए पुलिसकर्मियों को वापस लौटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि कभी भविष्य में मुझे जरूरत पड़ेगी तो मैं खुद सुरक्षा मांग लूंगा। अभी मुझे अपने शहर में सुरक्षा के लिए पुलिस की कोई जरूरत नहीं है। कन्नौज सदर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने असीम ने इससे पहले चुनाव के समय भी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को वापस लौटाने के लिए पुलिस प्रशासन को पत्र लिखा था।
विज्ञापन