फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   As soon as the dead bodies of the brothers reached the village, the villagers got angry, blocked the road

भाइयों के शव गांव पहुंचते ही ग्रामीण भड़के, सड़क जाम की

Sat, 07 Aug 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
As soon as the dead bodies of the brothers reached the village, the villagers got angry, blocked the road
छिबरामऊ-तालग्राम मार्ग पर लगा जाम। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। अवैध खनन से बने गड्ढे में डूबकर दो भाइयों की मौत का गुस्सा शनिवार को भी दिखा। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव पहुंचने पर महिलाएं चीख पड़ीं। गुस्साए ग्रामीणों ने छिबरामऊ-तालग्राम मार्ग पर जाम लगा दिया। यह रिपोर्ट लिखाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर एसडीएम, सीओ और तहसीलदार समाधान दिवस छोड़कर मौके पर पहुंचे। एसडीएम के आर्थिक सहायता व कार्रवाई के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम खोला गया। ग्रामीणों और परिजनों ने शुक्रवार को हादसे के बाद भी यह मार्ग जाम कर दिया था। तब एसडीएम के आर्थिक मदद के आश्वासन पर खोला था।
विज्ञापन

त्यौर नगरिया गांव के प्रदीप कुमार और गोपी उर्फ आदेश की शुक्रवार को बीबी इंटर कालेज के पास अवैध खनन से बने पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई थी। शनिवार दोपहर करीब एक बजे शव पोस्टमार्टम के बाद गांव लाए गए। आर्थिक सहायता और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता, सदर सीओ शिव प्रताप सिंह और तहसीलदार अभिमन्यु कुमार काफी देर समझाने के बाद जाम खुलवा पाए। शुक्रवार को भी करीब साढ़े तीन घंटे जाम लगाया गया था। इधर, दो भाइयों की एक साथ अर्थी उठने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पट्टे की जमीन पर हुआ खेल
खनन से गड्ढा वाली जमीन पर ग्राम पंचायत का पुराना टीला था। इसे त्यौर गांव के मदनलाल सक्सेना को पट्टे पर दिया गया था। बिना एसडीएम की अनुमति से खनन माफिया ने पट्टे धारक को कुछ रुपये देकर पुलिस की शह पर खनन करा डाला। इससे 15 फीट गहरा गड्ढा बन गया। लेखपाल विनय चतुर्वेदी ने बताया कि जांच की जा रही है। एसडीएम की बिना अनुमति के खनन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन समेत दो पर हुई कार्रवाई
तालग्राम(कन्नौज)। अवैध खनन से हुए गड्ढे में शुक्रवार को डूबने से दो भाइयों की मौत के मामले में पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसमें पूर्व चेयरमैन समेत दो लोगों पर गैरइरादतन हत्या, अवैध खनन और एससी एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। त्यौर गांव निवासी करन सिंह जाटव ने लिखाई रिपोर्ट में बताया कि गांव के मदन सिंह सक्सेना ने तालग्राम के पूर्व चेयरमैन दिनेश सिंह यादव की जेसीबी लगाकर अवैध खनन कराया। इससे 15 फीट गहरा गड्ढा हो गया। शुक्रवार को बेटे प्रदीप और आदेश पैर फिसल जाने से गहरे पानी में डूब गए। बाहर निकाला गया तो मौत हो चुकी थी। खनन का ऐतराज जताने पर जाति सूचक गालियां भी दी गईं। सीओ सदर शिवप्रताप सिंह का कहना है कि वादी की तहरीर पर रिपोर्ट लिख ली गई है। जांच शुरू कर दी गई है। वहीं थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। पूर्व चेयरमैन दिनेश सिंह यादव का कहना है कि राजनीति दुराव के चलते झूठा फंसाया जा रहा है। इस मामले में उनका कोई हाथ नहीं है। जेसीबी कोई भी किराये पर ले जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed