फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Arrested in two encounters including Pradhan's son

Kannauj News: प्रधान पुत्र समेत दो मुठभेड़ में गिरफ्तार

Thu, 29 Jun 2023 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Arrested in two encounters including Pradhan's son
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर अमरा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर 17 जून की शाम पूर्व प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें प्रधान पुत्र ने साथियों के साथ घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने प्रधान पुत्र व उसके एक साथी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और आरोपियों की कटरी क्षेत्र के कीरतपुर गांव के तिराहा के पास मुठभेड़ में आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में अब तक पांच आरोपियों को मुठभेड़ गिरफ्तार हो चुके है।
जलालपुर अमरा गांव निवासी पूर्व प्रधान शिवदेवी के पति रामदास (45) की 17 जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हीरापुरवा गांव निवासी प्रधान रामश्री के पुत्र दीपू राजपूत ने चुनावी रंजिश में साथियों के साथ मिलकर धावा बोला था। आरोपियों ने रामदास की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। बुधवार की रात पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। तभी सदर कोतवाली क्षेत्र के कटरी क्षेत्र के कीरतपुर गांव के तिराहा पर दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दीपू उर्फ दीपक व विनोद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायलों जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों के पास से पुलिस को तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि देर रात एक पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह दोनों अपराधी उस हत्याकांड में शामिल थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पांच आरोपी मुठभेड़ में हो चुके है गिरफ्तार
पूर्व प्रधान के पति हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है। 17 जून की रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी राकेश व मुकेश को गिरफ्तार किया था। 21 जून की रात मुठभेड़ के बाद आरोपी रामसेवक को गिरफ्तार किया था। वहीं बुधवार की रात पुलिस ने दीपू व विनोद को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed