फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Aroused was the ninth of devotees surge

नवमी पर उमड़ा भक्तों का रेला

Sat, 16 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज Updated Sat, 16 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Aroused was the ninth of devotees surge
पूजा के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

छिबरामऊ (कन्नौज)। नवमी पर माता के पूजन के लिए देवी भक्तों का सैलाब कालिकादेवी मंदिर पर उमड़ पड़ा। सुबह से ही सौरिख रोड स्थित मंदिर में भक्तों की कतार लग गई थी। पूजा अर्चना का यह सिलसिला देर रात तक बदस्तूर चलता रहा। वहीं जगह-जगह कन्याभोज और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


 नवमी पर मां की पूजा अर्चना और भोग लगाने के लिए देवी मंदिरों में सुबह चार बजे से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालत यह थी सौरिख रोड स्थित सिद्धपीठ मां कालिकादेवी मंदिर के बाहर सड़क पर महिलाओं की लंबी लाइन लगी हुई थी। मंदिर के अंदर बैरीकेटिंग की गई थी। फिर भी भीड़ को व्यवस्थित करने में व्यवस्थापकों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। मंदिर के बाहर सड़क के दोनों ओर तमाम तरह की दुकानें सजी हुई थीं जिन पर महिलाओं तथा बच्चों ने जमकर खरीददारी भी की।
विज्ञापन


देवी मंदिरों में  पूजा अर्चना के बाद पूरे दिन प्रसाद वितरण और कन्याओं को भोज कराया गया। इसके अलावा नगर के मोहल्लों में नौ दिन तक व्रत रहने वाली महिलाओं और लड़कियों ने भी अपने अपने घरों में मोहल्ले की कन्याओं को बुलाकर उन्हें भोजन कराया और उपहार व भेंट प्रदान कर उनका आशीर्वाद लिया। नगर में कई जगह पांडाल लगाकर हलुआ पूड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इसके अलावा शक्तिपीठ गमादेवी मंदिर में पुजारी पंडित बनारसीदास शास्त्री की देखरेख में पूरे समय पूजा अर्चना का कार्यक्रम निरंतर चलता रहा। नवरात्र शुरू होते ही नगर में धार्मिक आयोजन कार्यक्रम शुरू हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed