{"_id":"617997491e703d5c8711eb6b","slug":"armaan-got-swept-away-in-the-flood-there-was-an-outcry-in-katri-kannauj-news-knp6607858168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ में बह गए अरमान, कटरी में हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ में बह गए अरमान, कटरी में हाहाकार
विज्ञापन
पानी में डूबीं दुकानें और झोपड़ी।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। गंगा में बाढ़ ने कटरी के गांवों में हाहाकार मचा दिया है। हाड़तोड़ मेहनत से तैयार फसलें बर्बाद होने के बाद कटान से प्रभावित गांवों में मकानों के ढहने का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने ज्यादा प्रभावित कासिमपुर, बक्सीपुर्वा और गुलाबपुर्वा को खाली करा दिया है। वहीं कई ग्रामीण अभी भी छतों और चबूतरों पर डटे हैं। समाजसेवी और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को राशन और बना हुआ भोजन मुहैया करा रहे हैं।
बुधवार को गंगा नदी का जलस्तर 125.640 सेंटीमीटर दर्ज किया गया। जलस्तर मंगलवार की अपेक्षा 60 सेंटीमीटर कम हुआ है। खतरा बरकरार है। कटान से बक्सीपुर्वा, कासिमपुर और गुलाबपुर्वा में कच्चे और पक्के मकानों के ढहने का खतरा बढ़ गया है। इससे अधिकारियों ने तीनों गांवों को खाली करा दिया। एडीएम गजेंद्र सिंह और एसडीएम उमाकांत तिवारी ने गांवों का दौरा किया।
गांव में मौजूद लोगों से घरों को खाली कर सुरक्षित जगह पहुंचने की अपील की गई। ग्रामीणों ने बताया कि खेती नष्ट हो गई है। घरों में पानी घुसने से अनाज और गृहस्थी का सामान भी बर्बाद हो गया। इससे जीवन-यापन का संकट है।