फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Approval letters for the characters are ready, distribution will take place today

Kannauj News: पात्रों के स्वीकृत पत्र तैयार, आज होगा वितरण

Tue, 19 Sep 2023 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Approval letters for the characters are ready, distribution will take place today
छिबरामऊ। विकास खंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए चयनित किए गए 248 पात्रों को आज मंजूरी पत्र का वितरण किया जाएगा। इसके लिए दिन भर ब्लॉक मुख्यालय पर रोजगार सेवक मंजूरी पत्र भरते रहे। कार्यक्रम की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को विकास खंड परिसर में मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए चयनित 248 पात्रों को मंजूरी पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके लिए सोमवार को दिन भर तैयारियों का दौर चलता रहा। एडीओ आईएसबी अनिल कुमार लगातार तैयारियों का जायजा लेते रहे। मंजूरी पत्रों को भरने की जिम्मेदारी रोजगार सेवकों को दी गई थी, जो लगातार इस कार्य में जुटे रहे। एडीओ आईएसबी ने बताया कि मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। पहले इन पात्रों के खातों में आवास की पहली किस्त (40 हजार) भेजी जाएगी। इसके बाद उनको मंजूरी पत्र का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंचायत सचिवों को पात्रों को ब्लॉक मुख्यालय पर बुलाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए पहले 252 पात्रों की सूची तैयार की गई थी। लेकिन कुंअरपुर लोधपुर की एक पात्र महिला की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य नाम जांच में काट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed