फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Appeal to give suggestions on Samarth portal

Kannauj News: समर्थ पोर्टल पर सुझाव देने की अपील

Sun, 28 Sep 2025 04:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 04:23 AM IST
विज्ञापन
Appeal to give suggestions on Samarth portal
गुगरापुर (कन्नौज)। विकास खंड गुगरापुर के ग्राम अलीपुर जलेसर में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमे डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने परियोजना जलेसर के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और पशुपालन के माध्यम से आत्मनिर्भरता लाई जा सकती है। उन्होंने जानकारी दी कि यदि कोई महिला तीन गोवंश पालती है, तो उसे सरकार द्वारा 4500 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाती है। साथ ही उन्होंने कहा कि वाटरशेड परियोजना के तहत मेढ़बंदी कार्य से फसल उत्पादन, भूजल स्तर और मिट्टी की उर्वरता में सुधार हो रहा है। डीएम ने ग्रामीणों से कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने और विकसित उत्तर प्रदेश, समर्थ उत्तर प्रदेश पोर्टल पर अपने सुझाव देने की अपील की।
विज्ञापन

सदर एसडीएम वैशाली ने बताया कि योजना का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक फसलों के साथ-साथ बाजरा और ज्वार जैसी पोषक फसलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने वाटरशेड परियोजना और कृषि विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी दी। भूमि संरक्षण अधिकारी आरके वर्मा, बीडीओ रतीराम, कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी के वरिष्ठ वैज्ञानिक अरविंद कुमार यादव ने सरकारी योजनओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अलीपुर जलेसर गीता देवी, प्रगतिशील किसान रामनिवास यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed