{"_id":"5dc31a598ebc3e5b261234bd","slug":"anna-goes-out-to-catch-cattle-after-dm-s-rebuke-kannauj-news-knp524227745","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की फटकार के बाद अन्ना मवेशी पकड़ने निकले बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की फटकार के बाद अन्ना मवेशी पकड़ने निकले बीडीओ
विज्ञापन
अन्ना मवेशियों को पकड़ते सदर ब्लाक कर्मी
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज/मानीमऊ। मानीमऊ बाजार और उग्गापुरवा में अन्ना मवेशियों का आतंक होने की जानकारी होते ही डीएम ने सदर ब्लाक बीडीओ को जमकर फटकारा और तुरंत टीम के साथ मवेशियों को पकड़ने के निर्देश दिए। इसके बाद मैदान में उतरी ब्लॉक की टीम ने दौड़ा-दौड़ाकर आठ मवेशियों को पकड़ा और फिर अस्थायी गोशाला भेजा। इस कार्रवाई के बाद किसान राहत महसूस कर रहे हैं।
मानीमऊ और उग्गापुरवा में अन्ना मवेशियों ने किसानों को परेशान कर रखा था। आलू की पौध अभी जमी ही थी कि अन्ना मवेशियों ने इसे भी चट करना शुरू कर दिया। इससे पहले कई किसानों की धान की फसल भी नष्ट कर दी। ब्लॉक अधिकारियों से कई बार कहने के बाद भी अन्ना मवेशियों को पकड़ा नहीं गया। मंगलवार रात जब क्षेत्र के कुछ किसानों की आलू की पौध को अन्ना मवेशियों ने नुकसान पहुंचाया और सुबह इसकी जानकारी किसानों को हुई तो वह भड़क गए। उग्गापुरवा के किसान रमेश पाल ने जिलाधिकारी रवींद्र कुमार को फोन करके इसकी जानकारी दी और अन्ना मवेशियों से छुटकारा दिलाने की मांग की।
समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सदर बीडीओ धर्मेंद्र सिंह यादव को फोन पर फटकार लगाई और अन्ना मवेशियों को पकड़वाने के निर्देश दिए। इस बार सुबह करीब 10 बजे बीडीओ अपने साथ एडीओ पंचायत सुधीर कुमार दुबे, प्रभारी बीडीओ राजीव दीक्षित, ग्राम पंचायत अधिकारी ब्रजेश कुमार, प्रमोद कुमार और ब्लॉक कर्मचारियों को लेकर पहुंच गए। मानीमऊ बाजार से अन्ना मवेशियों को पकड़ने का अभियान शुरू हुआ। बीडीओ ने इस काम में ग्रामीणों का भी सहयोग लिया और दोपहर तीन बजे तक आठ अन्ना मवेशियों को पकड़ लिया। इन मवेशियों को नेरा, देवकलीबांगर. चौराचांदपुर की गोशाला भेज दिया। आठ मवेशी काफी प्रयास के बाद भी पकड़ में नहीं आए, जिन्हें गुरुवार को अभियान चलाकर पकड़ा जाएगा। बीडीओ ने बताया कि डीएम के आदेश पर अभियान चलाया गया था। आठ मवेशियों को पकड़ लिया गया है। कुछ अभी बाकी हैं जिन्हें गुरुवार को पकड़ा जाएगा।