{"_id":"612e73c18ebc3e7a200ebed7","slug":"anna-cattle-grazing-farmers-hard-work-kannauj-news-knp649390614","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की मेहनत चर रहे अन्ना मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की मेहनत चर रहे अन्ना मवेशी
विज्ञापन
खेत में फसल चरते अन्ना मवेशी।
- फोटो : CHIBRAMAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ(कन्नौज)। इलाके में अन्ना मवेशी किसानों की मेहनत यानी फसलें चर रहे हैं। किसानों के खेत से भगाने का प्रयास करने पर यह हमलावर हो जाते हैं। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से अन्ना मवेशियों को पकड़वाने की मांग की है।
मंगलवार को जीटी रोड से सौ शय्या अस्पताल जाने वाले मार्ग पर खेत में अन्ना मवेशियों का झुंड मौजूद था। यह फसलों को चरकर बर्बाद कर रहे थे। किसान ने इन्हें भगाने का प्रयास किया तो हमलावर हो गए। किसानों का कहना है कि पशुपालन विभाग की अनदेखी फसलों पर भारी पड़ रही है। वह दिन भर फसलों की रखवाली करते हैं। इसके बाद भी जानवरों का झुंड फसलों को बर्बाद कर देता है। किसानों के अंदर इन मवेशियों को लेकर भय है। किसानों ने प्रशासन से अन्ना मवेशियों को पकड़वाने की गुहार लगाई है।
इस संबंध में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि लगातार अभियान चलाकर अन्ना मवेशियों को पकड़ा जा रहा है। अभी तक 112 अन्ना मवेशी पकड़े जा चुके हैं। गुरुवार को अभियान चलाकर नगला दिलू रोड पर भी अन्ना पशु पकड़े जाएंगे।