फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   anna animal

पशु अन्ना किया तो टप खोल देगा पोल

Sat, 05 Mar 2022 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
anna animal
कन्नौज। अब पशु अन्ना छोड़ने वालों की आसानी से पहचान हो जाएगी। पशु पालन विभाग पालतू जानवरों के काम में यूनिक आईडी वाला टप लगा रहा है। इस टप में बार कोड भी है। इसको स्कैन करते ही पता चल जाएगा कि पशु किसका है। पशु अन्ना करने वाले पर प्रशासन जुर्माना लगाएगा। इसके अलावा पशुओं के कितने टीके लगे हैं इसका भी ब्योरा बार कोड में दर्ज होगा।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के आंकड़ों के अनुसार दो वर्ष पहले जिले में 6.65 लाख पालते पशु हैं। इन पशुओं के कान में यूआईडी नंबर वाला टप (टैगिंग) लगाया जा रहा है। करीब 5.78 लाख पशुओं को टप लगाने का काम पूरा हो चुका है। 15 मार्च तक सभी पशुओं की टैगिंग का काम पूरा होना है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संजय शाल्या ने बताया कि टप लगाने का काम 15 नवंबर से चल रहा है। अभी गाय और भैंस की टैगिंग की जा रही है। भेड़, बकरी, सुअर, कुत्तों और पोल्ट्री की टैगिंग बाद में की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. संजय ने बताया कि टप में यूनिक नंबर लिखा होगा। इस नंबर को पोर्टल पर अपडेट कर दिया जाएगा। इस नंबर पर पोर्टल पर पशु को पूरा ब्योरा दर्ज किया जाएगा। मसलन गोवंशीय या महिवंशीय पशु का मालिक कौन है। पशु के कितने बच्चे हुए, कितने जीवित हैं और वह कहां हैं। पशु को बेचने पर मालिक का नाम निकटतम पशु चिकित्सालय में जाकर पोर्टल पर बदलवाना भी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु के कान में लगे टप को स्कैन करके पता चल जाएगा कि पशु किसका है। पशु पालन विभाग, निकाय और पुलिस के अधिकारी टप को स्कैन करके पशु के मालिक का पता लगा लेंगे। इसके बाद पशु को अन्ना करने वाले पशु पालक पर जुर्माने के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
वर्ष 2017 में बीमा करने पर जानवर को टप लगाया जाता था। उसमें भी पशु का पूरा ब्योरा होता था लेकिन तब उसमें बार कोड नहीं था। इसलिए बिना रिकार्ड देखे पशु की जानकारी नहीं हो पाती थी। अब टप के बार कोड को अपने मोबाइल से स्कैन करके कोई भी पशु के बारे में जानकारी कर सकेगा। टप लगाने के साथ पशुओं का वैक्सीनेशन भी किया जा रहा है। टैगिंग का काम पूरा करके अन्ना जानवरों की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि दूध देने वाले पशुओं में फुट एंड माउथ का वायरल हो जाता है। इस रोग से पशु को बचाने के लिए भी टीके लगाए जा रहे हैं। इसकी चपेट में आए पशु दूध दूना बंद कर देते हैं। यह वायरस हवा में फैलता है। टीकाकरण का ब्योरा भी यूनिट टप में दर्ज किया जाएगा।
बारकोड टैगिंग के लिए पशु पालक नजदीकी पशु चिकित्सालय में संपर्क करें। वहां पशु पालक का आधार कार्ड देगा होगा। इसके बाद यूनिक टप मुफ्त में लगाया जाएगा।
गोवंशीय 178762
महिवंशीय 399979
कुल 578741
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed