{"_id":"6ac149b8d69ba2343909df50","slug":"anger-over-buses-passing-through-bypass-in-sikandarpur-kannauj-news-c-214-1-knj1005-157155-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सिकंदरपुर में बसों के बाईपास से गुजरने पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सिकंदरपुर में बसों के बाईपास से गुजरने पर रोष
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर पंचायत सिकंदरपुर में रोडवेज बसों के कस्बे के अंदर न आकर बाईपास मार्ग से होकर गुजरने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से निजात दिलाने और बसों का नियमित संचालन कस्बे के अंदर से कराने की मांग को लेकर पूर्व चेयरमैन रजनीकांत दुबे ने विधायक अर्चना पांडेय को पत्र सौंपकर उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है।
पूर्व चेयरमैन ने कहा कि वर्तमान में अधिकांश सरकारी रोडवेज बसें बाईपास मार्ग से निकल जाती हैं और सिकंदरपुर कस्बे के अंदर नहीं आतीं। इसके कारण सिकंदरपुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिदिन आवागमन करने वाले छात्र-छात्राओं, व्यापारियों, नौकरी पेशा लोगों, बुजुर्गों तथा आम नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बसों को पकड़ने के लिए लोगों को बाईपास तक जाना पड़ता है, जिससे उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है और उनके समय व धन दोनों का नुकसान होता है।
विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और छात्रों को इससे सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की है, ताकि रोडवेज बसों का संचालन कस्बे के अंदर से सुनिश्चित कराया जा सके और क्षेत्रीय जनता को सुगम व सुलभ परिवहन सुविधा मिल सके।