फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Anarchists made Gandhi statue damaged

अराजकतत्वों ने गांधी प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

Wed, 20 Sep 2017 12:31 AM IST
kannauj
kannauj Updated Wed, 20 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Anarchists made Gandhi statue damaged
शहर के मोहल्ला ग्वाल मैदान स्थित गांधी चबूतरा का जीर्णोद्धार करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज। शहर के ग्वाल मैदान में लगी गांधी प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा की नाक व चश्मे को तोड़ डाला। मामले की जानकारी होने पर नगर पालिका अधिकारियों ने मरम्मत का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

ग्वाल मैदान में महात्मा गांधी की एक संगमरमर पत्थर की प्रतिमा सालों पहले लगाई गई थी। यहीं पर राजनैतिक-सामाजिक संगठन रैलियां और धरना-प्रदर्शन करते हैं। दो दिन पहले कुछ अराजकतत्वों ने गांधी प्रतिमा की नाक और चश्मा क्षतिग्रस्त कर दिया। जब नगर पालिका के कर्मचारी गांधी चबूतरे का जीर्णोद्धार कराने पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई। मंगलवार को चबूतरे का जीर्णोद्धार करा रहे पालिका के बाबू उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को नहीं दी गई है। प्रतिमा को पीओपी लगा कर सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


गांधी चबूतरे में प्रवेश नही कर सकेंगे अराजकतत्व
कन्नौज। शहर के ग्वाल मैदान में बने गांधी चबूतरे पर अब अराजकतत्व प्रवेश नहीं कर सकेगें। नगर पालिका ने दीवार ऊंची करने के अलावा गेट लगाने का काम भी शुरू करा दिया है। गांधी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के मामले को लेकर नगर पालिका ने चबूतरे में जीर्णोद्धार का काम शुरू कराया है। बाबू ने बताया कि चबूतरे पर लगी गांधी प्रतिमा को अब स्टील की जाली से घेरा जाएगा। साथ ही बाउंड्री की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। उसके ऊपर ग्रिल लगाई जाएगी। इससे कोई भी अराजकतत्व गांधी प्रतिमा तक नहीं पहुंच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed