फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   An attempt was made to clean the manhole by widening it

Kannauj News: मैनहोल को चौड़ा करके सफाई करने का किया प्रयास

Tue, 24 Dec 2024 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
An attempt was made to clean the manhole by widening it
कन्नौज। शेखाना मोहल्ले में चोक सीवर लाइन को खोलने के लिए मजदूर मैनहोल की चौड़ाई बढ़ाकर काम कर रहे हैं। कानपुर की दूसरी टीम डिसलिजिंग मशीन लेकर आ गई है लेकिन सीवर लाइन में कारखानों से आने वाला गर्म पानी काम कर रहे मजूदरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन

समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने छह वर्ष से चोक सीवर लाइन को खोलने के संबंध में जलनिगम के अधिकारियों को 17 दिन पहले आदेश दिए थे। कानपुर व स्थानीय टीम अभी एक मैनहोल की सफाई पूरी नहीं कर सके है। सीवर लाइन सात मीटर गहरी है। उसमें मलबे की जगह पर ईंट, गिट्टी व रोड़ा भरा हुआ है। उसको मशीन से साफ नहीं किया जा सकता है। मैनहोल में एक मजदूर ही घुसकर काम कर सकता है। कानपुर की दो टीमें एक दो दिन काम करके वापस चली गई थी। स्थानीय टीम पिछले तीन दिन से काम कर रही है। सोमवार को मजदूर मैनहोल की चौड़ाई को बढ़ाने के लिए उसके घेरे को तोड़ने का काम कर रहे थे। आसपास के इत्र के कारखाना मालिकों से काम होने तक गर्म पानी नहीं छोड़ने के लिए कहा गया था, लेकिन दोपहर बाद कारखानों से पानी छोड़ दिया गया। ऐसे में गर्म पानी आने से मजदूर के पैर झुलसने लगे। इस पर काम बंद कर दिया गया। पूरे दिन में पांच घंटे ही काम हो पाया। दोपहर बाद कानपुर से टीम डिसलिजिंग मशीन लेकर आई। टीम ने चोक सीवर लाइन का निरीक्षण किया। अवर अभियंता सौरभ शुक्ला ने बताया कि कानपुर से डिसलिजिंग मशीन लेकर टीम आई है। स्थानीय टीम मैनहोल को घेरे को बड़ा करने का काम कर रही है। कारखानों से आने वाला गर्म पानी समस्या बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed