फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Along with Nawab Singh, Neelu and aunt will also be accused of gangsterism.

Kannauj News: नवाब सिंह़ के साथ ही नीलू और बुआ पर भी लगेगा गैंगस्टर

Fri, 27 Sep 2024 06:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
Along with Nawab Singh, Neelu and aunt will also be accused of gangsterism.
कन्नौज। किशोरी दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी नवाब सिंह यादव, सह आरोपी नीलू यादव और पीड़िता की बुआ पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी पुलिस ने पूरी कर ली है। बृहस्पतिवार को संयुक्त निदेशक अभियोजन की समीक्षा के बाद गैंगचार्ट अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी को भेज दिया गया है। डीएम का अनुमोदन मिलते ही तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार गैंगचार्ट लेकर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह फाइल संयुक्त निदेशक अभियोजन आरके मिश्रा के पास भेजी गई थी। अब इसे अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी को भेजा गया है। साक्ष्यों से छेड़छाड़ के आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीलू यादव को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पुलिस ने गैंगस्टर की तैयारी कर ली है। नीलू के ऊपर 22 आपराधिक मुकदमे हैं, जबकि नवाब सिंह पर 16 मुकदमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed