{"_id":"644427f2761ddc35430cd914","slug":"alert-of-possibility-of-light-rain-after-three-days-kannauj-news-c-12-1-194878-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तीन दिन बाद हल्की बारिश की संभावना का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तीन दिन बाद हल्की बारिश की संभावना का अलर्ट
Sun, 23 Apr 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। अगले तीन - चार दिनों तक शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है। 26 अप्रैल के आसपास हल्की बारिश की उम्मीद है। इन दिनों आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 से 38 और न्यूनतम 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी के मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि सापेक्ष आर्द्रता अधिकतम 45-65 और और न्यूनतम सीमा 25-35 फीसदी के बीच है। 22 से 26 अप्रैल तक पूरे पांच दिनों में उत्तरपूर्वी/पूर्वी हवा चलने की उम्मीद है, जो 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। उन्होंने बताया कि इस एडवाइजरी के जारी होने की तारीख से अगले 15 दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है।
वहीं, 28 अप्रैल से पांच मई तक पश्चिमी विक्षोभ से जुड़ी हल्की से मध्यम बारिश कानपुर मंडल और आसपास के जिलों में हो सकती है। किसानों से कहा गया है कि गेहूं और जौं की फसल की कटाई और मड़ाई जल्द से जल्द पूरी करें। फसल उत्पाद को छायादार, शुष्क एवं सुरक्षित स्थान पर रखें।