{"_id":"620d0919425af9682b715a7b","slug":"akhilesh-yadav-reprimanded-policemen-in-kannauj-opposition-targets-samajwadi-party-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब जनसभा में अखिलेश यादव बोले: ऐ-ऐ-ऐ पुलिस...क्यों कर रहे तमाशा, विपक्ष ने साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब जनसभा में अखिलेश यादव बोले: ऐ-ऐ-ऐ पुलिस...क्यों कर रहे तमाशा, विपक्ष ने साधा निशाना
Wed, 16 Feb 2022 07:54 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज।
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 16 Feb 2022 07:54 PM IST
सार
कन्नौज के तिर्वा में जनसभा के दौरान अखिलेश यादव की पुलिसकर्मियों पर की गई टिप्पणी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जनसभा में कुछ सपा कार्यकर्ता बैरीकेडिंग तोड़कर मंच की तरफ बढ़ने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें संभालने का प्रयास लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तिर्वा जनसभा में कुछ सपा कार्यकर्ता बैरीकेडिंग तोड़कर अखिलेश यादव के मंच की तरफ बढ़ने लगे। इस दौरान तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें संभालने का प्रयास लेकिन वे नहीं माने। इससे पुलिसकर्मियों और कार्यकार्तओं के बीच झड़कप धक्कामुक्की होने लगी। यह देखकर अखिलेश यादव ने मंच से कहा कि ऐ-ऐ-ऐ पुलिस पुलिस पुलिस क्यो तमाशा कर रहे हो।
विज्ञापन
हालांकि, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को भी फटकार लगाई। विपक्ष के लोग अब अखिलेश यादव के इस वीडियो को जमकर वायरल कर रहे हैं। विपक्ष के नेता और कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों के प्रति ऐसी भाषा के प्रयोग को लेकर जमकर आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन