{"_id":"69a707748305f32ef603b1d5","slug":"akhaat-is-thrown-with-the-victory-of-holika-maiya-today-is-the-festival-of-colours-kannauj-news-c-214-1-knj1008-145525-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: होलिका मैया की जय के साथ डाले आखत, आज रंगोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: होलिका मैया की जय के साथ डाले आखत, आज रंगोत्सव
विज्ञापन
कन्नौज। होलिका मैया की जय के साथ लोगों ने सोमवार की देर रात आखत डाले और एक-दूसरे के गले मिलकर गिले-शिकवे दूर किए। चंद्रग्रहण व भद्रा के कारण बुधवार को रंगोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
हिंदू धर्म में फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर रंगों का त्योहार होली मनाया जाता है। होली खेलने से पहले होलिका दहन किया जाता है। इस बार फाल्गुन पूर्णिमा के साथ ही चंद्र ग्रहण लग गया है। मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के पहले सूतक लगने का विधान है। सूतक के कारण तीन मार्च यानी मंगलवार को मंदिरों के कपाट बंद रहे। मान्यता है कि परिवार के सदस्य जब एक साथ मिलकर होली की परिक्रमा करते हैं, तो घर के दुखों का नाश होता है। बुजुर्गाें ने बच्चों को पानी कम से कम खर्च करते हुए और सावधानी से रंग खेलने की सलाह दी।
गुरसहायगंज में कुल 242 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने भी देर रात तक विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर होलिका स्थलों का निरीक्षण किया। तिर्वा रोड पर होलिका दहन कर लिया गया। इसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आखत डाले। उधर, तिर्वा रोड पर रंग-पिचकारी विक्रेता श्याम ने बताया कि इस बार बाजार का रुझान कुछ बदला हुआ है। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार रंगों की बजाय गुलाल की बिक्री अधिक हो रही है। खासकर हर्बल गुलाल की मांग में काफी बढ़ोतरी हुई है। ग्राहक रजनीकांत उर्फ राजू कुशवाहा ने बताया कि इस बार वे रासायनिक रंगों से परहेज कर रहे हैं। उनका कहना है कि त्वचा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बच्चों के लिए केवल गुलाल ही खरीदा जा रहा है, ताकि वे सुरक्षित तरीके से होली का आनंद ले सकें।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़
होली पर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी रहीं। यात्रा करने के लिए यात्री निर्धारित समय से पहले ही स्टेशन पहुंचे। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ बल द्वारा यात्रियों के सामान की गहन जांच पड़ताल की गई। आरपीएफ व जीआरपी ने ट्रेनों में भी गहन जांच पड़ताल की और यात्रियों काे सुरक्षा का भरोसा दिया।
रोडवेज बसों में यात्रियों का टोटा
बस स्टैंड पर यात्रियों की आवाजाही कम रही, इस कारण अधिक गहमागहमी नहीं रही। इस कारण कई बसों में यात्रियों की संख्या काफी कम रही। वहीं बस स्टाप पर बसों की कतार लगी रही। एआरएम अभिषेक वाजपेयी ने बताया कि होली के बाद पांच व छह तारीख से बसों में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
इन नंबरों पर करें कॉल:
होली दिक्कत होने पर इन पर करें कॉल
जिला मुख्यालय पर पेयजल की समस्या के लिए - 9670609599
नगर पालिका परिषद कन्नौज क्षेत्र में सफाई के लिए - 9453376960
अग्निशमन विभाग, कन्नौज - 9441051024
अपराध संबंधी घटना होने पर - 9454403683
स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर - 9454455303
खाद्य सुरक्षा आयुक्त - 9450619543
-- -- -- -- -- -- -