{"_id":"442024dbf7470463eac15fdefef85d69","slug":"ahutian-wished-by-the-end-of-the-wicked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आहुतियां देकर दुष्टों के अंत की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आहुतियां देकर दुष्टों के अंत की कामना की
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
ऐतिहासिक सिद्धपीठ मां फूलमती देवी मंदिर परिसर में
विज्ञापन
चल रहे शतचंडी यज्ञ के दौरान रविवार को हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान
सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर आहुतियां दीं।
भगवान से दुष्टों का अंत करने व भक्तों की रक्षा करने की प्रार्थना की गई। स्वामी उपेंद्रानंद सरस्वती के निर्देशन में यज्ञ के दौरान वेद मंत्रोच्चारण गूंजते रहे। पूरे दिन धार्मिक भक्ति गीत व भजन भी बजते रहे। जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। वहीं कथा के दौरान व्यास गोपाल कृष्ण महाराज ने भगवान की कई लीलाओं की कथा सुनाई।