फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   agriculture

घने कोहरे से झुलसने लगी प्याज की नर्सरी

Sat, 30 Jan 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
agriculture
लहसुन की फसल पर कोहरे का असर। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम। कई दिनों से घने कोहरे की धुंध और बदली से प्याज की नर्सरी समेत सरसों, अरहर, सेम आदि फूल वाली फसलाें में झुलसा रोग लग गया है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि इस समय प्याज की नर्सरी के साथ मसाले वाली फसल लहसुन, धनिया, सौंप, मेंथी पर असर पड़ रहा है। इनके पौधे पीले पड़ गए हैं। इससे किसान परेशान हैं। इनका कहना है कि यही हाल रहा तो उत्पादन प्रभावित होगा। लागत तक निकालना मुश्किल हो जाएगा। वहीं आलू में भी झुलसा रोग बढ़ गया है। पौधे झुलसने लगे हैं। इससे पैदावार पर खासा असर है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. बीके कनौजिया ने बताया कि किसान फसलों में हल्की नमी बनाए रखें। मैंकोजेब एक ग्राम का एक लीटर पानी में घोल बनाकर फसल में छिड़काव करें। इस समय यूरिया का प्रयोग न करें। संभव हो तो रात के समय प्याज की नर्सरी के आसपास डंडे लगा कर हल्की पॉलिथीन से ढक दें। दिन में धूप निकलने पर पॉलिथीन हटा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed