फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Agra-Lucknow Express will be expensive

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सफर होगा महंगा

Wed, 03 Jan 2018 12:27 AM IST
kannauj
kannauj Updated Wed, 03 Jan 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Agra-Lucknow Express will be expensive
तिर्वा के फगुआ गांव के पास बन रहा टोल प्लाजा। - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज/तिर्वा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भरना महंगा होने जा रहा है। तिर्वा के फगुआ गांव से बांगरमऊ के बीच में चार स्थानों पर टोल प्लाजा बनकर लगभग तैयार हो गए हैं। नोएडा की एफकान कंपनी पांच जनवरी तक काम पूरा करके 10 तारीख को यूपीडा को हैंडओवर कर देगी। इसके बाद इनके संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर इन्हें चालू कर दिया जाएगा। संभावना है जनवरी के अंतिम सप्ताह तक यहां टोल वसूली शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


 एफकान कंपनी ने कन्नौज में तिर्वा के फगुआ गांव के पास, ठठिया में नवीन मंडी के पास, अरौल (बिल्हौर) व बांगरमऊ (उन्नाव) में चार स्थानों पर तीन माह पहले टोल प्लाजा का निर्माण कार्य शुरू किया था। काम पांच जनवरी को खत्म होने का दावा कंपनी कर रही है। इनके संचालन की जिम्मेदारी यूपीडा के पास होगी। एफकान कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद तिवारी ने बताया कि 10 जनवरी को वह चारों टोल प्लाजा यूपीडा के हैंडओवर कर देंगे। इसके बाद शासन स्तर पर इनके संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टेंडर होते ही टोल वसूली शुरू हो जाएगी। सूत्रों की माने तो जनवरी में ही इन्हें चालू करने का प्रयास यूपीडा कर रहा है।
विज्ञापन


अगर ये चालू हो जाते हैं तो उन्नाव से कन्नौज के बीच की 60 किमी की दूरी तय करने में चार स्थानों पर वाहन सवारों को टोल देना होगा। हालांकि टोल की दर क्या होगी, यह तय नहीं हो सका है। संभावना है कि इसी महीने कैबिनेट की बैठक में इसकी दरों को तय कर दिया जाए। बांगरमऊ में बन रहे टोल प्लाजा का काम सबसे पहले पूरा हुआ है। यहां कंप्यूटर आदि मशीने लगा दी गई हैं। शेष तीनों टोल प्लाजा का काम भी अंतिम चरणों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्मेदार बोले
टोल की दर क्या होगी, इसकी जानकारी टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही सामने आ सकेगी। शासन स्तर पर अभी कोई भी दर सामने नहीं आई है। संभावना है कि कैबिनेट की बैठक में जल्द ही दरों का निरधारण हो जाएगा। लखनऊ से आगरा के बीच बने सभी टोल प्लाजा की दरें तभी तय होंगी।
- अरविंद तिवारी, प्रोजेक्ट मैनेजर, एफकान कंपनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed