{"_id":"64da733fece897d723024164","slug":"agitated-you-for-the-ultrasound-facility-kannauj-news-c-214-1-knj1003-1737-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अल्ट्रासाउंड सुविधा के लिए आप आंदोलित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अल्ट्रासाउंड सुविधा के लिए आप आंदोलित
Tue, 15 Aug 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के सौ शैया अस्पताल में बंद चल रही अल्ट्रासाउंड सुविधा को शुरू कराने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम स्टेनो को ज्ञापन सौंपा। पांच दिन के अंदर अल्ट्रासाउंड शुरू न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
सोमवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष डाॅ. चंद्रकांत यादव के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन देते हुए बताया कि सौ शैया अस्पताल में कई महीनों से अल्ट्रासाउंड मशीन बंद पड़ी है। अभी तक कोई भी ऑपरेटर नियुक्त नहीं हुआ है।
सीएचसी में तैनात डाॅक्टरों की ओर से प्राइवेट में अल्ट्रासाउंड कराने की राय दी जाती है। भाजपा सरकार की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा रही हैं। कई शिकायतों के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। जनता महंगाई से परेशान हैं, ऐसे में महंगी दवाइयां कहां से लाए। उन्होंने बताया कि यदि पांच दिन के अंदर मांगें नहीं मानी गईं तो वह आमरण अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान कन्हैयालाल, उमेश चंद्र, अमर पाल, सुरेंद्र कुमार, मोहम्मद इंजमाम, मोहम्मद फैसल, मोहम्मद साद, मोहम्मद इरशाद व मोहम्मद फैज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।