फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Agitated villagers staged a protest at the school gate.

Kannauj News: आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय गेट पर किया प्रदर्शन

Thu, 23 Jul 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Agitated villagers staged a protest at the school gate.
छिबरामऊ। राशन वितरण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने गुरुवार को विद्यालय गेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई माह से बच्चों को मिलने वाला पुष्टाहार नियमित रूप से वितरित नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत कसावा के मजरा नगला बंजारन गांव के प्रवेश, अंकुश, धर्मेंद्र, विवेक, रंजीत, रीना, रेनू, सुनीता, राजेश्वरी, गुड़िया आदि ने बताया कि चार माह से आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को मिलने वाला पुष्टाहार वितरित नहीं किया गया। आरोप है कि शिकायत करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अभद्र व्यवहार करती है। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे ग्राम सुल्तानपुर निवासी विवेक कुमार को आंगनबाड़ी केंद्र पर बुलाया गया। आरोप है कि विवाद के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पति, बेटे और अन्य लोगों के साथ मिलकर विवेक की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

विवेक का कहना है कि उन्होंने बच्चों को राशन न मिलने की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज कराई थी। इसी शिकायत से नाराज होकर उनके साथ मारपीट की गई। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप था कि विद्यालय में शिक्षण कार्य प्रभावित रहता है, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन नहीं मिलता तथा शिक्षक अधिकांश समय मोबाइल में व्यस्त रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप- पंजीरी में निकल रहे कीड़े व सुड़ी
ग्रामीण रीना देवी ने बताया कि उन्हें छह माह बाद केवल एक पैकेट पंजीरी मिली, जिसमें कीड़े और सुड़ी निकलीं। शिकायत करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने अभद्र व्यवहार किया। इससे नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को हटाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। प्रधानाध्यापक शिवमंगल सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर विवाद हो गया था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने घर से कुछ लोगों को बुला लाई थीं, जिसके बाद विद्यालय परिसर में मारपीट होने लगी। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्कूल प्रबंधन के बीच पुराना मामला है। इस पर सीडीपीओ से जांच कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed