फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   After the rape, gangrape of class three student

दुष्कर्म के बाद कक्षा तीन की छात्रा की गला दबाकर हत्या

Tue, 09 Jan 2018 12:17 AM IST
kannauj
kannauj Updated Tue, 09 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
After the rape, gangrape of class three student
कोतवाल से घटना के बारे में जानकारी लेते एसपी हरीश चन्दर - फोटो : अमर उजाला
तिर्वा (कन्नौज)। कोतवाली क्षेत्र  में घर से लापता कक्षा तीन की छात्रा की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंचे एसपी हरीश चंदर ने जांच पड़ताल की। मृतका के पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका।  
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण चाय की दुकान लगाता है। रविवार को वह कहीं गया था। इस वजह से उसकी बड़ी बेटी दुकान पर थी। शाम को छोटी बेटी उसे बुलाने गई। लेकिन वह दुकान पर नहीं पहुंची। ग्रामीण शाम को घर आया तो उसे बेटी के गायब होने के बारे में जानकारी मिली। काफी खोजबीन पर भी उसका पता नहीं चला। सुबह करीब 10 बजे गांव के ही युवक ने बताया कि पास ही स्थित सरसों के खेत में बोरा पड़ा है, जिसमें किसी का पैर दिख रहा है।
विज्ञापन


इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बोरा खोला तो उसमें बच्ची का शव मिला। एसपी हरीश चंदर, एएसपी केसी गोस्वामी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक व स्वाट टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के युवक के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ मोनिका यादव ने बताया कि मृतका गुप्तांग पर चोट के निशान के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की बात सामने आई है। सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed