{"_id":"6035162c0be57025e541b885","slug":"after-performing-the-operation-the-doctor-removed-the-kidney-of-the-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन कर डाॅक्टर ने निकाल ली किसान की किडनी, नौ साल बाद अल्ट्रासाउंड कराने पर हुई मामले की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन कर डाॅक्टर ने निकाल ली किसान की किडनी, नौ साल बाद अल्ट्रासाउंड कराने पर हुई मामले की जानकारी
Tue, 23 Feb 2021 08:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 23 Feb 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के छिबरामऊ में पड़ोसी जनपद इटावा में पित्ताशय का ऑपरेशन कराने गए एक किसान की दाहिनी किडनी डॉक्टर ने बेहोश कर निकाल ली। नौ साल बाद पेट में दर्द होने पर जब किसान ने अल्ट्रासाउंड कराया तो उसे इसकी जानकारी हुई।
अब आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए किसान ने सीएम को पत्र भेजकर शिकायत की है। क्षेत्र के ग्राम प्रानपुर पल्यौरा निवासी रामेंद्र सिंह ने बताया कि चार जून 2012 को उन्होंने इटावा के एक निजी अस्पताल में पित्ताशय का ऑपरेशन कराया था।
आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान बेहोशी की हालत में चिकित्सक ने दाहिनी किडनी निकाल ली। अक्तूबर 2020 में उसको पेट में दर्द होने लगा। दवा खाने पर भी जब आराम नहीं मिला तो चिकित्सक की सलाह पर उसने दिसंबर 2020 में अपना अल्ट्रासाउंड कराया तो दाहिनी किडनी न होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
इसके बाद मैंने फर्रुखाबाद से अपना सीटी स्कैन, एमआरआई व अल्ट्रासाउंड कराया तो दाहिनी किडनी न होने की पुष्टि हो गई। अब उसकी दूसरी किडनी सामान्य रूप से कार्य नहीं कर रही है। पीड़ित किसान ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले की शिकायत की और आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।