{"_id":"66e4a0f380a062d17f0696b4","slug":"after-nine-years-death-brought-him-out-of-jail-he-could-not-even-reach-the-threshold-of-his-house-kannauj-news-c-12-1-knp1008-826663-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नौ साल बाद जेल से खींच लाई मौत, घर की दहलीज भी नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नौ साल बाद जेल से खींच लाई मौत, घर की दहलीज भी नहीं मिली
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। इटावा जेल में सजा काट रहे अपराधी को नौ साल बाद जमानत मिली। वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ ऑटो से घर आ रहा था, रास्ते में मौत उसका इंतजार कर रही है। उसके साथ बेटी की भी जान चली गई। नौ साल बाद विजय घर की दहलीज तक नहीं पहुंच सका। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
कोतवाली गुरसहायगंज गुगरापुर पडुआपुर निवासी विजय कुमार (50) और उनकी पुत्री सुभी (18) की बृहस्पतिवार को हादसे में मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि वर्ष 2012 में गांव के छोटेलाल की हत्या के आरोप में विजय कुमार को जेल भेजा गया था। इसके बाद न्यायालय से हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। सजा के बाद कन्नौज कारागार से उसे इटावा कारागार भेज दिया गया था, जहां नौ साल सजा काटी। इसके बाद जमानत मिली थी।
विजय की पत्नी ईश्वरवती और पुत्री सुभी सौंसरापुर के सोहेल का ऑटो किराये पर कर इटावा गए थे। वहां से विजय को साथ लेकर घर आ रहे थे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना तालग्राम के रनवां गांव के पास कार ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी थी, हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई थी। पत्नी व चालक अस्पताल में भती हैं। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि भाई की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
सीओ सदर कमलेश कुमार ने बताया कि ऑटो में टक्कर मारने वाली कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक को हिरासत में लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।