फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   After murdering his girlfriend, the lover shot himself

Kannauj News: प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने खुद को मारी गोली

Sun, 29 Dec 2024 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
After murdering his girlfriend, the lover shot himself
छिबरामऊ (कन्नौज) । शहर से चार किलोमीटर दूर लक्षीराम नगला रोड से रंधीरपुर जाने वाले कच्चे मार्ग पर दोपहर में प्रेमी और प्रेमिका मिलने के लिए पहुंचे थे। किसी बात से नाराज होकर प्रेमी ने पहले प्रेमिका की कनपटी पर गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद युवक ने खुद की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। वह घायल होकर गिर पड़ा। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। यहां हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


विकास खंड के ग्राम खानपुर कुर्मी निवासी आकाश राजपूत (20) निगोह रोड स्थित कोमिल सिंह शांति देवी महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। उसके साथ में ही विशुनगढ़ रोड निवासी पायल शाक्य (17) भी पढ़ती है। रविवार को आकाश पल्सर बाइक से लक्षीराम नगला रोड पर पहुंचा था। यहीं पर उसने पायल को मिलने के लिए बुला लिया। लक्षीराम नगला से रंधीरपुर जाने वाले कच्चे मार्ग पर 200 मीटर अंदर कमरुद्दीन के खेत के पास बातचीत के दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। आकाश ने तमंचे से पायल की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। दूसरी गोली उसने खुद की कनपटी पर मार ली। घायल आकाश घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल अजय अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए तथा आकाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के बाद मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। कुछ ही देर में एसपी अमित आनंद व सीओ ओमकार नाथ शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसपी अमित कुमार आनंद का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ऑनर किलिंग की बात सामने नहीं आई। लड़के की हालत नाजुक है। घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


गोली मारने से पहले दोनों ने खाए थे समोसे

आकाश चटनी के साथ समोसे लेकर आया था। पहले उसने पायल के साथ बैठकर समोसे खाए। इसी बीच दोनों में नोकझोंक हो गई और आकाश ने पायल के गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। मौके पर पहुंची पुलिस को आकाश के मुंह से झाग निकलता मिला था, जिससे पुलिस कर्मियों के साथ आसपास के लोग कयास लगाए जा रहे थे, कि समोसे के साथ उसने पहले कोई जहरीला पदार्थ खाया होगा। इसके बाद भी जब पायल ने उसकी बात नहीं मानी, तब उसने तमंचा निकालकर उसे गोली मार दी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक जाने की बात कहकर निकला था आकाश

आकाश के पिता अखिलेश राजपूत ट्रक चालक है जो ट्रक लेकर गुजरात के बड़ोदरा गए है। मां सरस्वती देवी ननद के घर थी। उसके दो भाई अतुल व अंकित पहले से ही दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर पर आकाश के अलावा छोटी बहन शिल्पी थी। शिल्पी की माने तो दोपहर में आकाश छत पर बैठा पढ़ रहा था। फोन आने पर वह बैंक जाने की बात कहकर 1.30 बजे घर से चला गया था। इसी दौरान उसने तमंचा व कारतूस कहां से लिया पता नहीं लग सका है। पुलिस को मौके से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस के अलावा मोबाइल मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।


नलकूप पर खड़ी कर दी थी साइकिल व बाइक

आकाश व पारुल ने बाइक व साइकिल को लक्षीराम नगला रोड से रंधीरपुर गांव जाने वाले कच्चे मार्ग पर पिंकू पांडेय के नलकूप के सामने खड़ी कर दी। बातचीत करते हुए दोनों यहां से 150 मीटर दूर सुनसान जगह पर पहुंचे थे। आकाश ने पारुल को गोली मारी। पेड़ होने के कारण आसपास के लोग देख नहीं सके। गोली चलने की आवाज पर पहुंचे किसानों को पारुल मृत एवं आकाश छटपटाते हुए मिला था। लोग ऑनर किलिंग का भी अंदेशा व्यक्त कर रहे हैं।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed