{"_id":"ea15b8d67556632287b11d322b2aaf27","slug":"after-a-week-not-changed-funka-transformer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते बाद भी नहीं बदला फुंका ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हफ्ते बाद भी नहीं बदला फुंका ट्रांसफार्मर
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिरगांवा कस्बे में रखा ट्रांसफार्मर एक महीने बाद भी
विज्ञापन
नहीं ठीक किया गया है। इस कारण उपभोक्ताओं में नाराजगी व्याप्त है।
ग्रामीणों ने जल्द ही समस्या का समाधान न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी
दी है।
ज्ञात हो कि दलित बस्ती में रखा ट्रांसफार्मर करीब सात दिन पहले फुंक गया था। फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर उठाने ही बिजली विभाग से कोई कर्मचारी नहीं आया। हनीफ, वकील, शरीफुद्दीन, छुन्नीलाल दिवाकर, मौलाना गुफरान, संतोष तिवारी सहित दर्जनों लोगों ने ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी बिजली उप केंद्र गुरसहायगंज में दी।
आरोप है कि शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई, इसलिए एक सप्ताह बाद भी अंधेरा कायम है। फोन करने पर कर्मचारी फोन भी नहीं उठा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अवर अभियंता, एसडीओ आदि को फोन करते हैं तो अक्सर फोन स्विच आफ बताता है।
कहा कि कई बार घंटी जाने पर फोन रिसीव नहीं होता है। रामेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, राजीव पाठक, पिंटू पाठक आदि का कहना है कि मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। घरों में रखे इलेक्ट्रानिक उपकरण शोपीस साबित हो रहे हैं। सबमर्सिबल पंप न चलने से घरों में पानी की समस्या भी झेलनी पड़ रही है।
करण सिंह उर्फ नेता, लाखन सिंह, रामजी तिवारी आदि लोगों ने अधिशासी अभियंता पी.राम व जिलाधिकारी अनुज कुमार झा से मामले की जांच कराकर ट्रांसफार्मर बदलवाने व विद्युत आपूर्ति जल्द शुरू कराने की मांग की है।