फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   After 20 years... light of hope came in Sadikapur village

Kannauj News: 20 साल बाद... सदिकापुर गांव में आया उम्मीदों का उजाला

Fri, 31 Jan 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
After 20 years... light of hope came in Sadikapur village
चोक सीवर लाइन की सफाई करती गाजियाबाद की टीम। - फोटो : चोक सीवर लाइन की सफाई करती गाजियाबाद की टीम।
कन्नौज। लोगों के संघर्ष की आवाज अमर उजाला बना तो 20 साल की समस्या का निदान हो गया। 13 नवंबर 2024 से 80 दिनों तक खबरें छापीं तो सदिकापुर गांव में उम्मीदों का उजाला आ गया। 31 जनवरी को नाले की खोदाई पूरी होते ही लोग खुशी से झूम उठे। अब 250 बीघा जमीन से नाले का पानी निकल जाएगा और उसमें फसल लहलहाएगी। मजदूरी करने गए लोग अपने घर आएंगे और खेती-किसानी कर पाएंगे।
विज्ञापन


शहर से सटे गांव सदिकापुर में मिश्रित आबादी रहती है। गांव में अधिकतर श्रमिक वर्ग के लोग हैं, जो थोड़ी-थोड़ी जमीन पर फूल और अनाज की खेती करके अपना और परिवार का पेट पालते हैं। कई लोग शहर आकर इत्र के कारखानों में मजदूरी करते हैं। इनकी खुशियों को तब ग्रहण लग गया, जब 20 साल पहले साल 2005 में नगर पालिका का पुनर्गठन किया गया। जिम्मेदारों ने शहर को चमकाने के चक्कर में इस गांव में अंधेरा ही कर दिया। शेखाना नाले को गांव के पास ले जाकर अधूरा छोड़ दिया, जबकि इसे काली नदी तक बनाया जाना था। नाले का पानी आगे नहीं जाने से शहर के घरों का प्रदूषित पानी लोगों के खेतों में भरने लगा और 250 बीघा फसल जलमग्न हो गई। हालत यह हो गई कि खेतों में जलकुंभी उग आई। खेत में पानी भरा तो लोग मजदूरी करने के लिए मजबूर हो गए। कई लोगों ने तो गांव ही छोड़ दिया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने गांव जाकर समस्या को देखा और बीते 13 नवंबर से खबरों के माध्यम से लोगों की आवाज उठाने लगा। इसका अफसरों के अलावा प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने भी संज्ञान लिया। मंत्री ने गांव में जाकर लोगों के दर्द को समझा और अफसरों को समस्या के निदान का आदेश दिया। डीएम समेत जलनिगम के आला अधिकारी भी अभियान से जुड़े और समस्या के समाधान का प्रयास करते रहे। गाजियाबाद से टीम बुलाकर चोक सीवर लाइन को खुलवाकर शेखाना नाले का पानी उसमें डायवर्ट कर दिया गया है। समस्या के स्थायी निदान के लिए अलियापुर से राजघाट तक नया नाला बनाया जाना प्रस्तावित है, इसके लिए राजस्व विभाग भी प्रयास कर रहा है। इस तरह लोग जुड़ते गए और कारवां बनता गया। 20 साल की समस्या का समाधान हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फोटो :19: असीम अरुण
मंत्री बोले-धन्यवाद अमर उजाला
प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि सदिकापुर गांव में 20 साल से नाले की समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए अमर उजाला का बहुत धन्यवाद। सच्ची पत्रकारिता के यही मानबिंदु है कि लोगों से जुड़कर उनकी समस्याओं का निदान कराए। अमर उजाला ने इसे परिभाषित किया है, जिसके लिए पूरी टीम को साधुवाद।

-----
फोटो :20: स्मृति मिश्रा
सैकड़ों लोगों के जीवन में आया उजाला
सदर एसडीएम स्मृति मिश्रा ने कहा कि वही स्तरीय पत्रकारिता है, जो लोककल्याण के लिए की जाए। अमर उजाला के अभियान से जुड़कर कार्य करने में आनंद आया। वह दिन दूर नहीं, जब समस्या का जड़ से समाधान हो जाएगा। इससे सैकड़ों लोगों के जीवन में उजाला आएगा। अभियान को सार्थक बनाने के लिए अमर उजाला की पूरी टीम को बधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed