{"_id":"668829a213d07afff90efe90","slug":"advocates-wife-died-after-falling-from-bike-while-going-to-her-parents-home-kannauj-news-c-214-1-knj1005-115399-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मायके जा रही अधिवक्ता की पत्नी की बाइक से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मायके जा रही अधिवक्ता की पत्नी की बाइक से गिरकर मौत
विज्ञापन
कन्नौज। देवर के साथ मायके जा रही अधिवक्ता की पत्नी बाइक से गिरकर घायल हो गई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। सिर से अधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलालाबाद के सदर बाजार निवासी अमित मिश्रा जिला कचहरी में वकालत करते हैं। उनकी पत्नी पूजा मिश्रा (30) शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे चचेरे देवर शिबू मिश्रा के साथ मायके तालग्राम के ग्राम माधवनगर जा रही थीं। रास्ते में ग्राम बरगांवा के निकट बाइक अनियंत्रित होने से पूजा गिर गईं। इस हादसे से उनके सिर में गंभीर चोट लगी। शिबू ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि पूजा के दो बेटियां छह वर्ष की हृदयांशी और चार वर्ष की पीहू के अलावा डेढ़ माह का एक पुत्र है। हादसे की जानकारी मिलते ही रिश्तेदारों के अलावा अधिवक्ताओं ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।