{"_id":"65551057faeab709020c69f9","slug":"administrations-claims-fail-cattle-train-on-roads-kannauj-news-c-12-1-knp1074-475343-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: प्रशासन के दावे फेल, सड़कों पर मवेशियों की रेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: प्रशासन के दावे फेल, सड़कों पर मवेशियों की रेल
Thu, 16 Nov 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
तालग्राम। कस्बा से लेकर ग्रामीण इलाके की सड़कों पर छुट्टा पशुओं का जमावड़ा है। छुट्टा पशुओं को पकड़ने का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। राहगीरों को अन्ना मवेशियों से आवागमन में हमेशा हादसे का डर बना रहता है।
शासन के निर्देश पर सालों से छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गोशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है। बीते माह तकरीबन प्रत्येक दिन कहीं न कहीं इन पशुओं को पकड़ने का दावा किया जाता रहा है, लेकिन कस्बा तालग्राम के चौराहे, एक्सप्रेस वे अंडर पास, रामलीला मैदान, साथ ही मवैइया तिराह, अमोलर, नैपालपुर के पास छुट्टा पशुओं का जमावड़ा देखा जा सकता है। कभी-कभी तो ऐसे पशु सड़कों व गलियों में इस प्रकार धमाचौकड़ी मचाते हैं कि लोगों को अपनी जान बचाना मुश्किल पड़ जाता है। किसान वीरेंद्र, विनोद, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार, का कहना है कि अन्ना मवेशियों से निजात नहीं मिल रही है। इलाके में झुंड के झुंड घूमते नजर आ रहे। किसानों की फसल को मौका लगते ही चट कर जा रहे है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विकराल सिंह का कहना है कि पंचायत प्रसाशन के सहयोग से अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजा रहा है।