फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Administration awakened, rushed 30 hygienists Mirgavan

जागा प्रशासन, मिरगावां पहुंचे 30 सफाईकर्मी

Thu, 20 Oct 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 20 Oct 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Administration awakened, rushed 30 hygienists Mirgavan
सफार्ई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जलालाबाद विकास खंड का मिरगावां संक्रमण से जूझ रहा है। अब सात दिन बाद प्रशासन जागा है। जिला पंचायत राज विभाग ने गांव की सफाई के लिए 30 सफाई कर्मचारियों को लगाया है। सफाई कर्मियों ने गुरुवार को गांव की गलियों की सफाई की। वहीं, ग्राम प्रधान ने भी लोगों से साफ-सफाई रखने को कहा है।

विज्ञापन


मिरगावां गांव संक्रमण की चपेट में है। इस गांव में चार दिनों में छह सौ से अधिक लोग संक्रमण की चपेट में हैं। जलालाबाद स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. आनंद कुमार की निगरानी में गांव में स्वास्थ्य टीम ने चिकवा, तिवारियन, जामा मस्जिद और बजरंग मोहल्ला में स्वास्थ्य कैंप लगाकर मरीजों की जांच की। बजरंग गेट मोहल्ला में 200 मरीज, जामा मस्जिद मोहल्ला में 175 मरीज, तिवारियन मोहल्ला में 160 मरीज व चिकवा मोहल्ला में 70 मरीज बीमार मिले थे।
विज्ञापन


मोहल्ले में बीमारों को दवा देने के बाद डा. आनंद कुमार, डा. नीरज कुमार ने गांव में गंदगी की मुख्य वजह बीमारी बताया था। डाक्टरों की टीम ने ग्रामीणों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह भी दी। इधर, ग्राम प्रधान पारो बेगम ने बताया कि ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्हें घर के अंदर और बाहर सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं। इधर गांव में संक्रमण का रूप विकराल होता देख गुरुवार को डीपीआरओ जेके केशरवानी ने सफाई कर्मचारियों को गांव भेज सफाई अभियान चलाया है। एडीओ पंचायत यदुनंदन लाल की देखरेख में सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों को लगाकर गांव की गंदगी को साफ कराया जा रहा है। शनिवार को भी सफाई कर्मचारी गांव पहुंचकर सफाई करेंगे। - यदुनंदन लाल (एडीओ पंचायत)
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed