फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Administered oath to the newly elected executive

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई गई शपथ

Mon, 23 Jan 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Mon, 23 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Administered oath to the newly elected executive
शपथ ग्रहण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जिला एवं सत्र न्यायालय में सोमवार को कन्नौज बार एसोसिएशन नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूर्व जिला जज जयमंगल शर्मा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष विजय सारस्वत, महासचिव ऋषभ गोयल, कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनव्वर हसन, उपाध्यक्ष अनीता सिंह, ब्रजेश दुबे, आशीष श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह, महासचिव प्रशांत यादव, सह सचिव अरुण वर्मा, अमरपाल सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज की रीढ़ होते हैं। अधिवक्ताओं के माध्यम से वादकारियों को न्याय मिलता है।
विज्ञापन


जिला जज ब्रजेंद्र सिंह ने कहा कि बार और बेंच के सामंजस्य से न्याय प्रणाली मजबूत होती है। वहीं,  निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ताओं ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूर्र्ण ईमानदारी से निर्वाहन करेंगे। इस मौके पर विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी रामकृपाल सिंह, परिवार न्यायाधीश डॉ. अनुपमा गोयल, अपर जिला जज दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी, अपर जिला जज संजीव कुमार तिवारी, फास्ट ट्रैक न्यायाधीश सूर्य प्रकाश, अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम गाजियाबाद एमपी सिंह, अनिल द्विवेदी तपन, तरुण चंद्रा, सतेंद्र सिंह, मानवेंद्र द्विवेदी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed