फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   adhikaaree jaanchenge kaagajaat, pulis karegee pate ka satyaapan

अधिकारी जांचेंगे कागजात, पुलिस करेगी पते का सत्यापन

Mon, 22 Jun 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
adhikaaree jaanchenge kaagajaat, pulis karegee pate ka satyaapan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। अनामिका शुक्ला की फर्जी डिग्री पर कई शिक्षकों के नौकरी का मामला सामने के बाद प्रदेश शासन ने जिले के सभी शिक्षकों, शिक्षामित्र और अनुदेशकों के कागजों व पते के सत्यापन कराने के आदेश दिए हैं। सत्यापन के लिए जिलाधिकारी ने एडीएम की अगुवाई में तीन सदस्यीय कमेटी बना दी है।
जिले के परिषदीय स्कूलों में 2600 शिक्षक, 1400 शिक्षामित्र और 1636 अनुदेशक तैनात हैं। इनके शैक्षिक अभिलेख, स्थायी व अस्थायी पता, पैन कार्ड, आधारकार्ड आदि की जांच कराई जाएगी। डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इसके लिए एडीएम गजेंद्र कुमार, बीएसए केके ओझा और एएसपी विनोद कुमार की तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कागजातों की जांच के अलावा पुलिस अभिलेखों में दर्ज पते पर जाएगी और नौकरी कर रहे शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक के परिवार के लोगों व पड़ोसियों से उनका सत्यापन भी करेगी। पुलिस सत्यापन में ये पता किया जाएगा कि डिग्री पर कोई दूसरा तो नौकरी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

फर्जी शिक्षक जसवंत पर जिले में दर्ज नहीं होगी रिपोर्ट
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर बरौली में विभव की डिग्री फर्जी तरीके से नौकरी करने वाले जसवंत पर जिले में रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी। जसवंत को कासगंज की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद एसपी कासगंज सुशील घुले ने बीएसए को जानकारी दी थी। इसके बाद बीएसए ने जसवंत को बर्खास्त कर वेतन व अन्य मदों की वसूली के आदेश कर दिए थे। उन्होंने बीईओ को जसवंत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को भी कहा था। किंतु जिले में जसवंत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा। इंदरगढ़ थानाध्यक्ष विमलेश ने बताया कि एक अपराध के लिए कई जगह रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed