फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   adbut hogi mahotsav ki kshata

अद् भुत होगी महोत्सव पंडाल की छटा, दिखेगी विरासत की झलक

Mon, 21 Nov 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
adbut hogi mahotsav ki kshata
कन्नौज। शहर के बोर्डिंग मैदान पर 15 साल बाद कन्नौज महोत्सव की धूम मचेगी। इसके लिए लखनऊ के कारीगरों ने यहां डेरा जमा लिया है। भव्य महोत्सव पंडाल को तैयार करने में कारीगर जुट गए हैं। देश के जाने माने कलाकार अपना जलबा बिखेरेंगे तो पंडाल भी इत्र और इतिहास की विरासत में डूबा दिखेगा। 27 नवंबर से महोत्सव शुरू होगा।
विज्ञापन

पंडाल में करीब तीन हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा पूरे मैदान में होने वाली सजावट की छटा देखते ही बनेगी। पंडाल को तैयार करने की जिम्मेदारी लखनऊ के टीम मीडिया एक्सर्ट को दी गई है।
विज्ञापन

पंडाल बनाने का काम करा रहे ठेकेदार नीरज मिश्रा ने बताया कि आने वाले दो दिनों में पंडाल की भव्यता दिखने लगेगी। खासकर एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। रात में लाइटों की दूधियां रोशनी से नहाया पंडाल लोगों को अपनी ओर खुद खींचता दिखेगा। सोमवार के नक्शे के आधार पर दुुकानें, लाइटों के साथ पंडाल के लिए तंबू तानने का काम प्रारंभ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडाल में होंगी 150 दुकानें
कन्नौज महोत्सव के पंडाल में अलीगढ़ का ताला, मुजफ्फरनगर की गुड़, फिरोजाबाद का कांच उत्पाद, फर्रुखाबाद से वस्त्र छपाई और जरदोजी, औरैया के घी के अलावा अन्य शहरों की महशूर वस्तुएं दिखेंगी। इसके लिए पंडाल में 150 दुकानें तैयार करने की तैयारी हो रही हैं।

सजेगी कवियों की महफिल
देश के जाने माने कवि भी इत्रनगरी में धरती से वीर, और हास्य रस की कविताओं से लोगों को गुदगुदाएंगे। इसके अलावा कन्हैया मित्तल के साथ हारे का सहारा कहने जाने वाले श्याम बाबा के भजनों की बारिश होगी। लोक गायिका मालिनी अवस्थी भी अपनी हाजिरी लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed