{"_id":"649f1ab11a52b7809a0fb677","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-spread-rumors-kannauj-news-c-12-1-312997-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
Fri, 30 Jun 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। सावन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। सावन पर्व पर होने वाली कांवड यात्रा के लेकर डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने बाबा गौरी शंकर मंदिर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। किसी तरह की अफवाह फैलाने व शांति भंग करने का प्रयास करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने कहा कि कांवड यात्रा पर प्रशासन व पुलिस की शान्ति व्यवस्था पर पूरी नजर रहेगी। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। किसी तरह की अफवाह फैलाने और शांति भंग करने का प्रयास करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि कावंड़ यात्रा एसडीएम की अनुमति के बाद ही निकाले। कांवड़ यात्रा परम्परागत मार्गों से निकाली जाएगी।कोई नई परंपरा न डाली जाए। इस दौरान डीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें। साथ ही अन्य लोगों को भी जागरूक करें। इससे गंदगी होने के साथ ही नाली-नालों में फंस जाने से जल निकासी में अवरोध होने से जल भराव की स्थिति उत्पन्न होती है। डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा के मार्गों का निरीक्षण किया जा रहा है। खराब सड़कों को ठीक कराया जाएगा और कांवड़ यात्रियों को ठहरने के लिए शिविर व पेयजल आदि की व्यवस्था भी कराई जाएगी।
-- -
भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार
डीएम लोगों से अपील करते हुए कहा कि आगामी सभी पर्व उत्साह, एकता, आपसी भाईचारे व गंगा जमुनी तहजीब और शांति के साथ मनाएं। कहा कि अपने गांव व मोहल्लों में आने वाले प्रत्येक बाहरी व्यक्ति के बारे में जानकारी रखें और संदिग्ध युवक प्रतीत होने पर तत्काल पुलिस व प्रशासन को सूचना दें।