फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Action taken on receipt of batch of banned medicines

Kannauj News: प्रतिबंधित दवाओं का बैच मिलने पर कार्रवाई

Wed, 20 Mar 2024 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Action taken on receipt of batch of banned medicines
कन्नौज। आयुर्वेदिक दवाओं के संबंधित बैच की 32 दवाओं पर प्रतिबंध लगने के बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। सरकारी अस्पतालों में इन दवाओं की सप्लाई नहीं हो रही है। वहीं बाजार में यह मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध हैं। विभाग की ओर से इन दवाओं जांच की जाएगी। प्रतिबंधित दवाओं का बैच मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि अलग-अलग जिलों से आयुर्वेदिक दवाओं के नमूने पिछले साल लिए गए थे, जिनकी जांच रिपोर्ट आ गई हैं। शासन ने इन दवाओं के संबंधित बैच को प्रतिबंधित कर दिया है। जिले में 18 आयुर्वेदिक और तीन यूनानी अस्पताल संचालित हो रहे हैं, लेकिन किसी भी आयुर्वेदिक और यूनानी अस्पताल में यह दवाएं वितरित नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन


मेडिकल स्टोर की जांच कर होगी कार्रवाई
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि आयुर्वेदिक सेवा निदेशक लखनऊ डॉ. पीसी सक्सेना की ओर से जारी पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि इन दवाओं के उत्पादन, आपूर्ति और बिक्री पर रोक लगा दी जाए। जिले के सरकारी अस्पतालों में इन दवाओं की आपूर्ति नहीं होती है। आयुर्वेदिक और यूनानी मेडिकल स्टोर की जांच की जाएगी। अगर प्रतिबंधित दवाएं मिलती हैं तो दवाओं को जब्त कर कार्रवाई की जाएगी। नए बैच की संबंधित दवाएं तभी बिकेंगी, जब उनकी जांच हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 दवाएं मिली मिलावटी
विश्वास गुड हेल्थ कैप्सूल आयुर्वेदा, पेननिल चूर्ण, एज-फिट चूर्ण, अमृत आयुर्वेदिक चूर्ण, स्लीमेक्स चूर्ण, दर्द मुक्ति चूर्ण, आर्थोनिल चूर्ण, योगी केयर, माइकॉन गोल्ड कैप्सूल, डायबियंट शुगर केयर टैबलेट, हाईपावर मूसली कैप्सूल, डायबियोग केयर, झंडु लालिमा ब्लड एंड स्किन प्यूरिफायर, हेल्थ गुड सीरप, हेपलिव डीएस सीरप, सिस्टोन सीरप, बायना प्लस आयल, वातारिन ऑयल, लिव-52, न्यू रिविल, बोस्टा एमआर टैबलेटमिलावट पाई गई।


यह 10 दवाएं मिली नकली
ज्वाला दाद, रुमो प्रवाही, सुंदरी कल्प सीरप, त्रयोदशांग गुग्गुल, वेदांतक वटी, एसीन्यूट्रा लिक्विड, आंवला चूर्ण, सुपर सोनिक कैप्सूल, बोस्टा 400 टैबलेट और बायना प्लस कैप्सूल नकली दवाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed