फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Action taken against six instructors for not taking interest in BLO duty

Kannauj News: बीएलओ ड्यूटी में रुचि न लेने पर छह अनुदेशकों पर कार्रवाई

Tue, 07 Nov 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 07 Nov 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Action taken against six instructors for not taking interest in BLO duty
तालग्राम। बीएलओ ड्यूटी में रुचि न लेने वाले ब्लाक तालग्राम के छह अनुदेशकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। खंड शिक्षाधिकारी ने बीएसए को रिपोर्ट भेज कर मानदेय रोकने की संस्तुति की है।
विज्ञापन


बीईओ ने सात नवंबर को प्रभारी बीएसए डॉ. पूरनलाल को भेजे पत्र में बताया कि कंपोजिट विद्यालय रसूलाबाद के अनुदेशक सौभाग्य पाल, नरमऊ के बबिता कुमारी, महोना की अजिता शाक्य, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरगांव के विपिन कुमार, तेरारब्बू के विजय कुमार, कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय सरायप्रयाग प्रीती की बीएलओ ड्यूटी लगाई गई थी। इन अनुदेशकों ने तहसील से ड्यूटी प्राप्त नहीं की और बीएलओ ड्यूटी से मना कर दिया। निर्वाचन कार्य में सहयोग न करने के आरोप में अग्रिम आदेश तक मानदेय रोकने की संस्तुति की जा रही है। खंड शिक्षाधिकारी रमेश चंद्र चौधरी का कहना है कि बीएलओ ड्यूटी न करने पर छह अनुदेशकों का मानदेय रोकने की संस्तुति बीएसए से की गई है।
विज्ञापन




गणित विषय का प्रशिक्षण आज



उच्च प्राथमिक विद्यालय अनीभोज सहायक शिक्षक मीना देवी, रायपुर अलमापुर अलीम खां, प्राथमिक विद्यालय बलीदासपुर के दीक्षा पाल, कंपोजिट विद्यालय मलिकपुर के तेज बहादुर समेत चार सहायक शिक्षकों को बुधवार को जिला प्रशिक्षण संस्थान छिबरामऊ में गणित विषय के प्रशिक्षण के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed