{"_id":"698f6df30bd76a3822078a1a","slug":"action-taken-against-illegal-bio-diesel-pump-filling-station-sealed-kannauj-news-c-214-1-knj1008-144697-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अवैध बायो डीजल पंप पर कार्रवाई, फिलिंग स्टेशन सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अवैध बायो डीजल पंप पर कार्रवाई, फिलिंग स्टेशन सील
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
ठठिया। क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित बायो डीजल पंपों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। फिलिंग स्टेशन पर छापा मार कर उसे सील कर दिया गया। पंप संचालक पेट्रोल-डीजल बिक्री से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की।
एसडीएम राजेश कुमार, सीओ कुलवीर सिंह सहित पूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने पंप का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान औसेर–रसूलाबाद मार्ग पर स्थित रघुवीर सिंह फिलिंग स्टेशन पर पहुंचे। परिसर में एक डिस्पेंसिंग यूनिट मिली जिसमें पेट्रोल और डीजल के लिए दो नोजल लगे थे। लाइसेंस, अनुमति पत्र और अन्य अभिलेख मांगे जाने पर संचालक कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। अभिलेख न मिलने पर अधिकारियों की मौजूदगी में भूमिगत पेट्रोल और डीजल टैंकों को सील कर पंप संचालन पर रोक लगा दी गई।
पंप को सुपुर्दगी में देते हुए निर्देश दिए गए कि सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना संचालन न किया जाए। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने इंदरगढ़ क्षेत्र के नादेमऊ गांव निवासी राहुल कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर की गई है। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि पंप पूरी तरह अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था और जिले में अवैध ईंधन बिक्री पर प्रशासन की नजर है।