{"_id":"60aa93818ebc3e29b5737381","slug":"action-kannauj-news-knp6300293148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ब्लाक प्रमुख के दो गोदाम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व ब्लाक प्रमुख के दो गोदाम सील
विज्ञापन
खड़िनी। अवैध भंडारण व कालाबाजारी की सूचना पर एसडीएम देवेश गुप्ता ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। पूर्व ब्लाक प्रमुख मदन सिंह वैश्य के दो गोदाम सील कर दिए। दो आढ़तियों पर भी कार्रवाई की गई है। संबंधित विभाग को जांच की जिम्मेदारी दी गई है।
रविवार को शाम पांच बजे एसडीएम देवेश गुप्ता व तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने पुलिस बल के साथ गांव की दो आढ़तों को सील कर दिया। यहां पर पूछताछ के दौरान व्यापारी खरीद के कोई कागज नहीं दिखा सके। आढ़ती अरविंद गुप्ता व अखिलेश तिवारी पर कार्रवाई की गई।
पूर्व ब्लाक प्रमुख मगन सिंह वैश्य की राइस मिल की दो गोदामों में पुराना खाद्यान्न जमा होने की सूचना पर उन्होंने दोनों गोदामों को सील कर दिया। अधिकारियों की अचानक इस कार्रवाई के चलते कई व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। इस संबंध में एसडीएम देवेश गुप्ता ने बताया कि सील गोदाम व आढ़तों की संबंधित विभाग जांच करेगा। वही बताएंगे वैध या अवैध क्या है।